Fi Money एक ऑनलाइन बैंकिंग व्य्वस्था है जो Federal Bank के साथ मिलकर आपको यह सुविधा प्रदान करता है। यह बैंक आपको Visa Platinum Debit Card मुफ्त में देता है। यह एक इंटरनेशनल डेबिट कार्ड है जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको एक लाइफ टाइम फ्री डेबिट कार्ड चाहिए तो Fi Money डेबिट कार्ड आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस डेबिट कार्ड को आप ऑनलाइन, ऑफलाइन यहां तक कि आप इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Fi Money डेबिट कार्ड बिल्कुल भी फ्री में दिया जाता है और इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की फीस देने की जरूरत नहीं है।
Fi Money डेबिट कार्ड के साथ आप फ़ेडरल बैंक के किसी भी एटीएम से कितनी बार भी पैसे निकाल सकते हैं और किसी अन्य बैंक के एटीएम से महीने में 5 बार फ्री में कैसे निकाल सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Fi Money के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे और बताएंगे कि आप या कार्ड कैसे प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए शुरू करते है।
Fi Money क्या है ?
Fi-Money एक मोबाइल एप्लीकेशन है जो बैंक की सुविधा घर बैठे देता है। यही नहीं आप इसमें डेबिट कार्ड भी ले सकते है। अगर आप एक जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट खोलना चाहते है तो आप आराम से Fi-Money Bank में खोल सकते है। Fi Money में अकाउंट खोलने के लिए किसी भी प्रकार कोई शुल्क नहीं देना होता है। यह मुफ्त में आपको बैंक अकाउंट के साथ डेबिट कार्ड देता है।
Fi Money Bank की विशेषताए
- फ्री जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट
- कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की जरुरत नहीं
- सेविंग्स अकाउंट पर 2.5% का ब्याज दर
- कोई रख रखाव शुल्क नहीं
- चेक बुक, नेट बैंकिंग और लोन की सुविधा
- Free Visa Platinum Debit Card
- Free UPI Payments की सुविधा
- Free SMS /Email updates/ Internet Banking Updates
Fi Money Bank Account Charges
- अगर आप Cheque Book लेते है तो आपको 10 चेक बुक के लिए 100 रूपए देने होंगे।
- प्रति चार महीने में 1 लाख तक डिमांड ड्राफ्ट (DD) निशुल्क है।
- प्रति चेक पेमेंट को रोकने के लिए 100 रूपए लगेंगे जबकि लगातार 3 या 3 से अधिक चेक पेमेंट को रोकने के लिए 500 रूपए देने होंगे।
- Federal Bank के ATM के आलावा अन्य बैंक के ATM में अगर आपका Transaction Decline हो जाता है तो आपको 25 रूपए चार्ज देना होगा।
- पहली बार चेक बाउंस होने पर आपको 125 रूपए देना होगा। दूसरी बार 250 रूपए चार्ज देना होगा जबकि तीन बार या इससे अधिक होने पर 500 रूपए चार्ज देना होगा। यह गणना प्रति 3 महीने के लिए होती है।
Fi Money में खाता कैसे खोलें
अब आपको समझ आ गया होगा की Fi money क्या है और इसके क्या फायदे है। अब चलिए जानते है आप Fi money में फ्री जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट कैसे खोल सकते है।
Step1. सबसे पहले Fi money app डाउनलोड करके अपने फोन में ओपन कर लेना है।
Step2. अब आपको Sign Up करना है।
Step3. अब आपको फोन नंबर डाल कर ओटीपी भर देना है।
Step4. अब आप अपना नाम और ईमेल आईडी डाल दीजिये।
Step5. यहाँ आपसे निजी जानकारी मांगी जाएगी जैसे पैन कार्ड, डेट ऑफ बर्थ आदि। मांगी गई जानकारी को आप अनुसार भर दीजिये।
Step6. अब आपको अपना आधार verify करना है, और फिर एक वीडियो रिकॉर्ड करनी होगी। वीडियो मे दिए गए 4 अंक को विडियो में बोलना है और सबमिट कर देना है।
Step7. अब इस पेज में आपको अपना वो नाम डालना है, जो आपको डेबिट कार्ड पर चाहिए साथे में आपको अपना घर का पता भी भरना है। इसी पते पर आपको डेबिट कार्ड भेजा जाएगा। Fi Money Visa Platinum Debit Card आपके पास 15 से 20 दिन के अंदर आपको आपके पते पर डिलीवर कर दिया जायेगा।
Step8. अब आपका बैंक अकाउंट तैयार है। UPI लेन देन के लिए अब आप UPI Setup कर सकते है। Fi Money Net Banking Setup का तरीका निचे बतया गया है।
Fi Money Net Banking कैसे सक्रिय करे
किसी भी बैंक अकाउंट में नेट बैंकिंग होना काफी आवश्यक होता है। नेट बैंकिंग आपके कार्य को आसान बना देता है। निचे बताये गए तरीको से आप Fi Money में Net Banking चालू कर सकते है।
STEP 01: सबसे पहले आपको निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
Activate Fi-Money Bank Net Banking
STEP 02: अब अकाउंट नंबर और कैप्चा डाल कर कंटीन्यू कीजिये।
STEP 03: आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा उसे डाल कर Verify कीजिये।
STEP 04: अब आप अपना पसंद का लॉगिन आईडी और पासवर्ड बना लीजिये।
STEP 05: अब आपको फिर से लॉगिन करना होगा जिसके लिए आप यहाँ क्लिक करे। -Federal Bank Net Banking Login
STEP 06: लॉगिन करने के आपके सामने Terms & Conditions का पेज आएगा जिसे Agree करने के बाद आपको अपना डेबिट कार्ड का नंबर भरना है और लेन देन के लिए एक पासवर्ड सेट करना है।
STEP 07: अब आपके फ़ोन पे एक OTP आएगा उसे डाल कर Verify कर देना है। अब अब अपने Fi Money Bank Account के Net Banking में Login कर सकते है।
Fi money से पैसे कैसे कमाएं ?
Fi money आपको Refer and Earn करने की सुविधा देता है जिससे आप और आपका मित्र जिसको अपने Refer किया है दोनों पैसे कमा सकते है। Fi Money Refer and Earn के द्वारा कमाने के लिए आपको अपने अकाउंट में 10 दिनों तक कम से कम 2000 रूपए Maintain करने होंगे। जिसके बाद ही आपके लिए Refer and Earn का ऑप्शन अनलॉक किया जायेगा। आप अधिकतम 100 लोगो को ही Refer and Earn के द्वारा जोड़ सकते है। जैसे ही कोई आपके Referal Code के द्वारा अकाउंट खोलेगा तो आपको कमीशन दिया जायेगा।
Fi Money customer care care
अगर आपको Fi Money Bank को इस्तेमाल करने में कोई समस्या आती है तो आप Fi Money के customer care care में इस 08047485490 नंबर पर कॉल कर सकते है या ऍप में मौजूद इनके चैट सिस्टम पर Chat भी कर सकते है।
निष्कर्ष
हमें उम्मीद है की आपको Fi Money Bank Account से सम्बंधित सारी जानकारी मिल गई होगी। Fi Money एक बेहतरीन ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम है जिसके अनेको फायदे है। यह बैंक क्योकि Federal Bank के साथ मिलकर कार्य करता है और आपको बैंकिंग सुविधा प्रदान करता है तो आप इस पर बिस्वास कर सकते है। Fi Money में आप प्रति महीने फ्री में 1 बैंक स्टेटमेंट भी अपने घर मँगा सकते है। अगर आपका कोई प्रश्न हो तो आप निचे कमेंट कर सकते है या हमसे ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते है।
COMMENTS